spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ब्रह्माकुमारीज् के माउंट आबू से सुरक्षा प्रभाग के अभियान आगमन पर कामठी शहर मे विभिन्न कार्यक्रम

कामठी :- ब्रह्माकुमारीज़ की सुरक्षा सेवा प्रभाग (Security Services Wing) द्वारा “आत्म सशक्तीकरण से राष्ट्र सशक्तीकरण” अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा विभागों के जवानों में मानसिक दृढ़ता, आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक नेतृत्व का विकास करना है।

जवानों और सुरक्षा कर्मियों में आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाना।

तनाव, चिंता और मानसिक दबाव को कम करना| इस अभियान के अंतर्गत देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर हजारों सुरक्षा कर्मियों को व्यसनमुक्त तथा तणावमुक्त जीवन का संदेश इस अभियान द्वारा दिया जा रहा है ऐसी जानकारी माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार दीपक ने प्रदान की|

मुख्य वक्तव्य में माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार कमल ने मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाने के लिए प्रेरणादायी टिप्स सुनाते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की। और कहा कि आज सुरक्षा बलों के जवान तथा पुलिसकर्मी भाई सीमा सुरक्षा,आंतरिक सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण दायित्व निभाते हैं। लंबे समय तक परिवार से दूर रहना, कठिन परिस्थितियों में कार्य करना तथा निरंतर मानसिक दबाव का सामना करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। ऐसे में मानसिक संतुलन और आंतरिक शक्ति बनाए रखना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

परंतु ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सिखाई जाने वाली राजयोग मेडिटेशन पद्धति जवानों को मन को शांत रखने, भावनाओं को नियंत्रित करने और परिस्थितियों के अनुसार संतुलित निर्णय लेने में सहायता प्रदान करती है।

जवानों के लिए स्वयं को सशक्त बनाने के मूलमंत्र में 5 बातें सुनाई

1. स्वयं को जानें – मैं केवल शरीर नहीं, एक शक्तिशाली आत्मा हूँ।

2. विचारों पर नियंत्रण रखें – सकारात्मक विचार शक्ति का स्रोत हैं।

3. कर्तव्य और आध्यात्मिकता का संतुलन – बाहरी सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा भी आवश्यक है।

4. परिस्थितियों से ऊपर उठें – आत्मबल से हर चुनौती का सामना संभव है।

5. राष्ट्र प्रथम – व्यक्तिगत हित से ऊपर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

इस टिप्स पर कुछ राजयोग मेडिटेशन की अनुभूती कमल ने अपने वक्तव्य के दौरान सभी को कराई|

कामठी सेवाकेंद्र संचालिका ब्र.प्रेमलता ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों के दौर में केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक जागरूकता भी आवश्यक है। राजयोग मेडिटेशन को तनावमुक्त जीवन, बेहतर निर्णय क्षमता और प्रभावी नेतृत्व का महत्वपूर्ण साधन बताया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा, नैतिक मूल्यों और आत्मबल को बढ़ाने के लिये राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास को नियमित करने का संकल्प कराया|

अभियान मे विशेष माउंट आबू से ब्र हितेश,ब्र. दत्ता ने भी अपने अनुभव द्वारा लोगो का मनोबल बढाया|

अभियान द्वारा कामठी कॅन्टोन्मेंट के GRC मे, नया कामठी पोलीस स्टेशन ,कन्हान पोलीस स्टेशन तथा ब्रह्माकुमारी सेंटर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे GRC के कमांडेंट की धर्म पत्नी नीता, नया कामठी पोलीस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक महेश आंधळे ,जुना कामठी पोलीस स्टेशन के पी आय प्रशांत जुमळे, ट्रॅफिक पोलीस के निरीक्षक बनसोड, निरीक्षक कायंदे, पीएसआय संदीप भिताडे, पीएसआय सतीश पवार, पीएसआय अखिलेश ठाकूर, रिटायर्ड पीएसआय नामदेवराव धांडे, तेजस संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर आरगुलेवार, शेषराव अढाऊ, अशोक पराते, सहित सेकडो लोगो ने कार्यक्रम का लाभ लिया| कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास घनश्याम चकोले, सुदाम राखडे ,दीपक अग्रवाल, महेश अग्रवाल ब्र.चंद्रकला, ब्र.अरुणा, ब्र.कांचन ब्र.कविता ने किए| कार्यक्रम का संचालन ब्र. वंदना तथा आभार ब्र.शिलू ने किया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.