spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विदर्भ की चार महानगर पालिका में बजा चुनावी बिगुल

– 15 जनवरी को होगा मतदान ; नागपुर की 151 सीटों पर होगा मतदान

नागपुर/अमरावती/चंद्रपुर/अकोला :- राज्य चुनाव आयोग ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महानगर पालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता के अनुसार, 15 जनवरी को मतदान किया जाएगा, वहीं 16 जनवरी को चुनावी परिणाम घोषित किये जाएंगे। विदर्भ में नागपुर सहित चार मनपा में चुनाव होंगे। जिनमें अमरावती, अकोला और चंद्रपुर महानगर पालिका शामिल हैं। सभी मानपाओं का कार्यकाल दो से तीन साल पहले समाप्त हो चुका है। वहीं वर्तमान में सभी जगह प्रशासक राज शुरू है।

नागपुर महानगर पालिका का कार्यकाल साढ़े तीन साल पहले समाप्त हो चूका है। 20 मार्च 2022 को मनपा कार्यकाल का आखिर दिन था। पिछले तीन साल से प्रशासक राज था। वहीं अब चुनाव की घोषणा के साथ ही उपराजधानी में चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। नागपुर मनपा की 151 सीटों पर मतदान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से मनपा पर काबिज है। 2017 में आखिरी बार मनपा के चुनाव हुए थे। जिसमें भाजपा ने 151 सीटों में से भाजपा ने 108 सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं कांग्रेस को मात्र 29 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं बीएसपी ने 10 सीट हासिल की थी।

Popular Articles