spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चेतावनी : विदर्भ-मराठवाड़ा में कड़ाके की ठंड

– अगले 48 घंटे में शीतलहर 3 डिग्री लुढ़केगा तापमान

पुणे :- महाराष्ट्र में ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले 48 घंटे में महाराष्ट्र में शीतलहर चलेगी। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। पारा 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। खासकर विदर्भ और मराठवाड़ा में इसका अधिक असर दिखेगा। मध्य महाराष्ट्र में भी 10 से 12 दिसंबर के दौरान कुछ जिलों में शीतलहर का प्रकोप दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि वातावरण में ठंडक का अनुभव अगले सप्ताह तक होता रहेगा। राज्य के कुछ शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अहिल्यानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है। इसके अलावा नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, भंडारा, यवतमाल, चंद्रपुर, ब्रह्मपुरी, गोंदिया, जलगांव, नाशिक के निफाड़, पुणे, महाबलेश्वर और सातारा जैसे क्षेत्रों में भी तापमान काफी गिरा है। वर्धा, नागपुर और गोंदिया जिलों में आने वाले 48 घंटों में शीतलहर का जोर और बढ़ेगा।

कश्मीर में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है और घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड और उत्तर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.