spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

– अंबाझरी पुलिस ने 75 हजार का हथियार किया जब्त

नागपुर :- अंबाझरी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को देसी पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी निर्मित पिस्टल और उसका मैगजीन बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को अंबाझरी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कल्याणेश्वर मंदिर से तेलंगखेड़ी गार्डन जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौतमनगर, भिवसनखोरी, नागपुर निवासी अतुल सुरेश चव्हाण (22) बताया। प्रारंभिक तलाशी में उसके पास कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन कड़ी पूछताछ के दौरान उसने गौतमनगर स्थित एमएसईबी डीपी के पास सीमेंट शीट के पीछे छिपाकर रखी गई एक देसी पिस्टल और उसका मैगजीन बरामद कराया। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ अंबाझरी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles