spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जंगली सुअरों का उत्पात, ढाई एकड़ तुअर की फसल बर्बाद

– महिला किसान का भारी नुकसान

यवतमाल :- तहसील के तहत आनेवाले रामेश्वर में जंगली सुअरों ने उत्पात मचाकर ढाई एकड़ की तुअर की फसल बर्बाद कर दी। बता दें कि, एक महिला किसान के खेत की फसल को जंगली सुअरों ने उजाड़ दिया। किसान स्वाती कुत्तरमारे का रामेश्वर में ढाई एकड़ खेत है। उन्होंने इस वर्ष खेत में कपास और तुअर की फसल बोयी थी। तुअर की फसल अब निकासी पर आ चुकी थी। लेकिन उससे पूर्व ही जंगली सुअरों ने गुरुवार की रात तुअर

की फसलों को बर्बाद कर दिया। पहले की किसानों को अत्यधिक बारिश ने आर्थिक संकट में डाला था। दूसरी ओर जंगली सुअर और अन्य वन्यजीवों ने उत्पात मचा रखा है। जिससे किसान और भी बर्बाद हो गया। ऐसे में महिला किसान कुत्तरमारे की तुअर की फसल सुअरों द्वारा बर्बाद कर दी गई। उक्त महिला किसान ने उसकी खेती के नुकसान की जानकारी वन विभाग को दी है। उन्होंने मांग की है कि, प्रशासन वन्यजीवों को रोकने के लिये सख्त कदम उठाएं। साथ ही उन्होंने उनके नुकसान की भरपाई देने के लिये भी गुहार लगाई है। वन्यजीवों की वजह से क्षेत्र के किसान चिंता में डूबे हैं। कृषि उपज को सुरक्षित रखने प्रशासन कड़ी कदम उठाएं, ऐसी मांग क्षेत्र के किसानों द्वारा की जा रही है।

Popular Articles