spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चुनाव के विवाद में 2 गुटों के बीच झड़प

– एक व्यक्ति की मौत आरोपी हुआ फरार

अंजनगांव सुर्जी :- अंजनगांव सुर्जी शहर में रविवार 21 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड क्रमांक 10-बी में दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए. इस घटना से अंजनगांव सुर्जी शहर अफरातफरी मच गई थी. मृतक का नाम मोहम्मद जाकीर शेख जकीर (60, कुरेशी नगर, अंजनगांवसुर्जी) है. जानकारी के अनुसार हाल ही में संपन्न नगर परिषद चुनाव में वार्ड क्रमांक 10-बी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. पराजित उम्मीदवार के समर्थक जब अपने घर लौट रहे थे, तभी विजयी उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा था. और दूसरे गुट के समर्थकों से विवाद किया. इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते भीषण मारपीट में तब्दील हो गई. झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने लाठियों, डंडों और अन्य हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया. डॉ. मोईन सहित 11 पर फिर मतगणना का दिन होने के कारण शहर में तनाव न करते फैले, इसके लिए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित हुए मामले में गोपनीयता बरती. रात करीब आठ बजे मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज होने तक शव न हटाने का रुख अपनाया. मृतक के परिजनों की शिकायत पर डॉ. मोईन रज्जाक मोहम्मद लतीफ सहित 11 लोगों के खिलाफ अंजनगांवसुर्जी थाने में मामला दर्ज किया गया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.