spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फैमिली रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट

आजमगढ़ :- यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने एक और देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक फैमिली रेस्टोरेंट में गंदा खेल चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी के दौरान जब पुलिस अंदर गई तो अंदर का नाजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने यहां पर चार जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाने की पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई। शिकायत के मुताबिक, महाराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और इस धंधे का पर्दाफाश कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में सोमवार शाम को पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों में 4 युवक और 4 युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पूछताछ में पता चला कि रेस्टोरेंट मालिक सर्वेश कुमार मौर्या लंबे समय से अधिक आर्थिक लाभ के लिए अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा था। पुलिस रेस्टोरेंट के संचालक और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Popular Articles