Home Latest News रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप

रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप

0

<p><strong>&&num;8211&semi; सुनामी का अलर्ट जारी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>मास्को &colon;- <&sol;strong>कामचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि पूर्वी तट पर सुनामी का खतरा देखते हुए चेतावनी जारी की गई है&period; उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को सचेत कर दिया गया है&period; हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वहीं&comma; अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली &lpar;यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम&rpar; ने कहा कि इस भूकंप के बाद फिलहाल बड़े सुनामी का कोई खतरा नहीं है&period; यह इलाका दुनिया के सबसे सिस्मिकली एक्टिव जोन्स में से एक है&comma; जहां पैसिफिक प्लेट और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट आपस में मिलते हैं&period; यही वजह है कि यहां भूकंप आम बात है&period; शनिवार को भी 7&period;4 तीव्रता का एक और भूकंप कामचटका के तट पर आया था&period; शुरुआत में इसकी तीव्रता 7&period;5 बताई गई थी&comma; बाद में इसे घटाकर 7&period;4 कर दिया गया&period; पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर &lpar;पीटीडब्ल्यूसी&rpar; ने कहा कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इससे पहले&comma; 29 जुलाई 2025 को कामचटका तट के पास 8&period;8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था&period; इसे पिछले एक दशक के सबसे बड़े भूकंपों में गिना गया&period; इसे आधुनिक रिकॉर्ड में छठा सबसे बड़ा भूकंप भी माना गया&period; उस समय रूस&comma; जापान&comma; अलास्का&comma; गुआम&comma; हवाई और अन्य प्रशांत द्वीपों तक सुनामी चेतावनी जारी की गई थी&period; उस दौरान कामचटका के कई तटीय इलाकों जैसे सेवेरो-कुरिल्स्क में 3 से 4 मीटर ऊंची लहरें दर्ज की गईं&comma; जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया&period; जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने भी अपने प्रशांत तट पर 3 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की थी&period; यहां तक कि अमेरिका के वेस्ट कोस्ट तक अलर्ट जारी करना पड़ा&period; हालांकि वहां बड़े पैमाने पर खतरे की आशंका नहीं थी&period;<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version