spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

चिमूर थाने में दस दिन तक ‘लावारिस’ खड़ा रहा हाइवा ट्रक

– ब्रम्हपुरी के एसडीपीओ पर जांच शुरू

चंद्रपुर :- ब्रम्हपुरी के एसडीपीओ राकेश जाधव पर कार्रवाई न करने के आरोपों को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, जाधव ने गश्त के दौरान रेत से भरा हाइवा ट्रक जब्त कर चिमूर पुलिस स्टेशन में खड़ा किया, लेकिन पूरे दस दिन तक इस प्रकरण में न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई, न पंचनामा, न ही जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। यह मामला पुलिस अधीक्षक मुम्मक्का सुदर्शन के संज्ञान में आते ही उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर काटकडे के माध्यम से एसडीपीओ जाधव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की है। दौरान एसडीपीओ राकेश जाधव ने चिमूर के हजारे पेट्रोल पंप के पास रेत से भरा हाइवा पकड़ा। ट्रक को पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया, लेकिन न कोई रिपोर्ट दर्ज हुई, न स्टेशन डायरी में एंट्री। नतीजा ट्रक 10 दिन तक ठाणे में बेवारस स्थिति में खड़ा रहा। चिमूर थानेदार दिनेश लबडे ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए पूरी घटना की लिखित रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी। इसके बाद शनिवार, आखिरकार एफआईआर दर्ज की गई।

जांच में उजागर हुआ ‘आर्थिक लेन-देन’

जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हाइवा के मालिक धनपाल गभणे ने बताया कि उसने यह ट्रक भंडारा जिले के सावरला गांव के विवेक राजू दोनाडकर को बेचा था। जांच में पता चला कि यह ट्रक रेत तस्करी में इस्तेमाल हो रहा था। साथ ही दोनाडकर ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि ट्रक पकड़े जाने के बाद आर्थिक लेन-देन हुआ था। इसी आर्थिक सौदेबाजी के चलते १० दिनों तक पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं की गई, ऐसी चर्चाएँ पुलिस विभाग में जोरों पर हैं।

Popular Articles