spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ब्रह्मपुरी-आर्मोरी हाईवे पर बड़ा धमाका, इथेनॉल कंपनी में भीषण आग

चंद्रपुर :- चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील में बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। बोरगांव के पास स्थित रामदेव बाबा सालवंत इथेनॉल कंपनी में आज अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि झिल्बोडी, बोरगांव और उदापुर गांवों में कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। तेज आवाज और झटके से पूरे क्षेत्र में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए टीमों ने युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। कंपनी परिसर से लगातार घना धुआं उठता देखा गया, जिसके चलते आसपास के गांवों में रहने वालों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Popular Articles