spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लोहे की प्लेटें और पाइप चुराने वाले गिरफ्तार

– 46 हजार रुपये का माल जब्त

मोर्शी :- अमरावती के मोर्शी तहसील में सितंबर महीने में कोल्हापुरी बांध की प्लेट चुराने वाले चोरों को मोर्शी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 3 सितंबर 2025 को ग्राम मनिमपुर शेतशिवार में कोल्हापुरी बांध की 7 लोहे की प्लेटें चोरी होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। इसी तरह, 12 जुलाई 2025 को उर्ध्व वर्धा पाटबंधारे उपविभाग मोर्शी की अपर वर्धा कॉलोनी से लोहे के पाइप, कटर (कैची) और अन्य लोहे का सामान चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस निरीक्षक राहुल आठवले ने अपने अधीनस्थ अपराध शाखा दल को चोरी के मामलों की जांच कर अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। गोपनीय जानकारी पर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम उर्फ ज्ञानेश्वर मोहन धुर्वे (40) निवासी गधेघाटपुरा, मोर्शी के घर की दो पंचों की मौजूदगी में तलाशी ली। उसके घर के पीछे लकड़ियों के नीचे छिपाई गई कोल्हापुरी बांध की 7 लोहे की प्लेटें बरामद की गई। पूछताछ में राधेश्याम ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी चरणदास भीमराव गाडे ( 38) निवासी गाडगेनगर, मोर्शी के साथ मिलकर मनिमपुर शेतशिवार से बांध निर्माण स्थल से यह मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक राहुल आठवले के चोरी की थी। कबूल किया कि जुलाई 2025 में उसने अपने इसी साथी चरणदास के साथ मिलकर अपर वर्धा कॉलोनी, मोर्शी से लोहे के पाइप रात में चोरी किए थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 46 हजार रुपये का माल पुलिस ने बरामद किया। कोल्हापुरी बांध की 7 लोहे की प्लेटों की कीमत 42 हजार व पाइप के टुकड़े की चार हजार रुपए मिलाकर 46 हजार रूपए आंकी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर के नेतृत्व में पीएसआई आकाश शिवणकर, छत्रपति करपते, अथर्व कोहले द्वारा पूरी की गई।

Popular Articles