– डंडे से वार कर फोड़ा पत्नी का सिर
नागपुर/कामठी :- रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना न्यू कामठी थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां संपत्ति के विवाद में एक पूर्व सैनिक ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. मकान बेचने की बात को लेकर हुए झगड़े में पति ने डंडे से वार कर पत्नी का सिर फोड़ दिया. क्या है पूरा मामला? न्यू कामठी इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय पूर्व सैनिक रमेश का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, रमेश की पत्नी उनके मौजूदा मकान को बेचना चाहती थी, लेकिन रमेश इसके सख्त खिलाफ था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कलह होती रहती थी. विवाद ने लिया हिंसक रूप घटना वाले दिन भी मकान बेचने के मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई. देखते ही देखते शाब्दिक विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश अपना आपा खो बैठा. गुस्से में आकर उसने पास ही पड़ा डंडा उठाया और पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया. हमले में पत्नी का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई.








