spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गिट्टीखदान में बंद घर को चोरों बनाया निशाना

– बाइक और कीमती सामान लेकर फरार

नागपुर :- नागपुर के गिट्टी खदान इलाके में सुरेंद्रगड रोड स्थित गोविंद इनक्लेव के पास एक डॉक्टर के घर में चोरों ने धावा बोल कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया।। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय पूरा परिवार संभाजी नगर में अपने किसी रिस्तेदार के घर गए हुए थे। खास बात चोर जाते जाते घर के सामने रखी उनकी दुपहिया गाड़ी को भी ले उड़े। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं जिस के आधार पर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फिर्यादी सुरेंद्र कुमार सोनवणे पेशे से डॉक्टर हैं और अपने परिवार के साथ सेमीनरी हिल सुरेंद्रगढ़ रोड स्थित गोविंद एनक्लेव में रहते हैं। 22 नवंबर की सुबह सुरेंद्र कुमार परिवार सहित संभाजी नगर में रहने वाले अपने किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी बीच रात के समय तीन अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर में सेंधमारी कर कीमती सामान जिसमें टीवी ₹50000 नगद और अन्य सामान मौजूद था चोरी कर लिया। जाते-जाते ये शातिर चोर उनके घर के सामने खड़ी उनकी दुपहिया गाड़ी को भी चोरी कर ले गये। 25 नवंबर को फरियादी जब घर वापस पहुंचे तब उन्हें घर में चोरी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान ही पुलिस को घर के सीसीटीवी कैमरे में ये अज्ञात चोर दिखाई दिए हैं जिसके आधार पर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Popular Articles