spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ताड़ोबा में बाघों ने टूरिस्ट का रास्ता रोकना शुरू किया

– चंद्रपुर–मोहरली रोड पर बाघ का बच्चा, घंटों रुका ट्रैफिक

चंद्रपुर :- ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्व में इन दिनों इंसान और बाघ का आमना-सामना खतरनाक तरीके से बढ़ गया है। टूरिस्टों की बेवजह भीड़ और लगातार मोबाइल शूट करने की सनक अब बाघों के व्यवहार को भी प्रभावित कर रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि चंद्रपुर-मोहरली रोड पर बाघ रोजाना सड़क पर बैठकर रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया है। चंद्रपुर-मोहरली रोड, जो ताड़ोबा का बफर ज़ोन माना जाता है, अब बाघों की रोजमर्रा की मौजूदगी का इलाका बन चुका है। हाल ही में मधु बाघिन का एक बच्चा सड़क पर ही बैठ गया और लंबे समय तक रास्ता नहीं छोड़ा। टूरिस्टों और गांववालों का मानना था कि वह उठकर रास्ता दे देगा, लेकिन बाघ का मन मानो वहीं बैठने का था। यही वह वीडियो है जिसे आकाश आलम ने शूट किया और जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

यह रोड गांववालों की नियमित आवाजाही का हिस्सा है, लेकिन अब यहां टाइगर दिखना आम बात हो गई है। कई लोग तो जानबूझकर इसी उम्मीद में इस रोड पर आते हैं कि उन्हें बाघ दिख जाए, जबकि यह बेहद खतरनाक है—खासतौर पर टू-व्हीलर वालों के लिए। केसलाघाट रोड पर हाल ही में एक टाइगर ने कई टू-व्हीलरों पर हमला भी किया था। एक हादसे में उसके बच्चे की मौत के बाद ये हमले और तेज़ हो गए, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि लोग बाघ को देखकर अपनी गाड़ियों से उतर जाते हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कुछ महीने पहले इस तरह भीड़ लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया था, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं आया। उल्टा, सड़क पर बाघ देखने और वीडियो बनाने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले भी एक बाघ ने इसी रोड पर टूरिस्टों का रास्ता रोक दिया। वह नींद से उठकर बार-बार जम्हाई लेता, सड़क पर लोटता रहा और दोनों तरफ जमकर ट्रैफिक जाम हो गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.