spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फिलहाल ठंड से नहीं मिलेगी राहत

– नागपुर में अच्छी ठंड, पारा दस डिग्री के नीचे दर्ज

नागपुर :- दिसंबर के पहले पश्ववाड़े में नागपुर में अच्छी ठंड पडी 16 में से 8 दिन पारा दस डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. आने वाले दो से तीन दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं. मंगलवार को नागपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सामान्य से 4 डिग्री कम होने से ठंड की स्थिति बनी हुई है. विदर्भ में 8.4 डिग्री के साथ गोंदिया सबसे ठंडा रहा. शीतकालीन सत्र के दौरान पारा जहां एक तरफ विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानमंडल के दोनों सदनों में गर्मागर्म चर्चाएं चलीं, वहीं दूसरी तरह शहर की फिजाओं में ठंडक घुली रही. सत्र के दौरान पारा 10 डिग्री तक गया. 12 और 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा. जबकि 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा. नवंबर महीने में 9.6°c न्यूनतम पारा नागपुर में 8 दिन पारा दस डिग्री के नीचे नागपुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री पर गया था. मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर को हिमालयन रीजन में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस तैयार हो रहा है. जिसकी वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा. उत्तर भारत में कोहरे का भी कोहराम जारी है. हालाकि नागपुर में वातावरण शुष्क बना हुआ है. जिसकी वजह से ठंड का असर बना हुआ है. उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दिसंबर महीने अब तक ठंडा बना हुआ है.

Popular Articles