– 15 जनवरी को मतदान, 38 प्रभागों की 151 सीटों पर होगा फैसला
नागपुर :- नागपुर नगर निगम के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज मंगलवार, 23 दिसंबर से शुरू हो रही है. नागपुर में मतदान 15 जनवरी को होगा. राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार मंगलवार, 3० दिसंबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. निगम आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने नगर निगम के 1० जोन कार्यालयों में चुनाव निर्णय अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है.
शहर के 38 प्रभागों को 1०जोन में विभाजित किया गया है. संबंधित जोन में आने वाले प्रभागों के इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. नगर निगम के 38 प्रभागों में कुल 151 सीटों में से 76 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
इनमें से 15 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, 6 सीटें अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए, 2० सीटें पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए और 35 सीटें खुले प्रभागों में महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए आवेदनों की जांच 31 दिसंबर को की जाएगी. आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2०26 है और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी तथा उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. 15 जनवरी को मतदान के बाद, वोटों की गिनती 16 जनवरी, 2०26 को की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियां
नामांकन पत्र स्वीकार करने की तिथि 23 दिसंबर 2०25 से 3० दिसंबर 2०25 तक, नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर 2०25, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2०26, चुनाव चिह्न आवंटन 3 जनवरी 2०26, उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी 2०26, मतदान की तिथि 15 जनवरी 2०26 और मतगणना तिथि 16 जनवरी 2०26 है.




