– छह साल से कचरे की मार, अब स्कूल पर ताला : मनपा के फैसले पर सवाल”
नागपुर :- मनपा की सतरंजीपुरा जोन केप्रभाग नंबर 21 में स्थित बस्तरवारी माध्यमिक स्कूल को वहां स्थित कचरा संग्रहण केंद्र के कारण बंद करने केलिए मजबूर होना पड़ा है. दरअसल, स्कूल के बगल में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र के कारण बस्तरवारी स्कूल में छात्रों की संख्या कम थी और तब भी केवल आधे छात्र ही स्कूल आ रहे थे. स्कूल के बगल में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र को स्थानांतरित करने के बजाय, मनपा ने स्कूल खाली करा दिया और छात्रों और शिक्षकों को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करने का विकल्प चुना गया.
मनपा के अनुसार यह देखा गया कि स्कूल में पांच से छह छात्र उपस्थित थे. जब मनपा के अतिरिक्त आयुक्त ने स्कूल का दौरा किया, तो स्कूल में छात्रों की उपस्थिति देखकर और छात्रों को किसी भी प्रकार की शैक्षणिक हानि से बचाने के लिए, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को पास के डॉ. राम मनोहर लोहिया माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया. अतिरिक्त आयुक्त के निर्देशानुसार, स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को 19 नवंबर से स्थानांतरित कर दिया गया.
फिलहाल, स्कूल खाली और बंद हैऔर स्कूल के बगल में खुले मैदान में कचरा इक_ा करने वाले वाहन खड़े हैं.
दरअसल, पिछले छह वर्षों से, बस्तरवारी स्कूल के पास का यह इलाका इस क्षेत्र का उपयोग कचरा संग्रहण के लिए किया जा रहा है.
सतरंजीपुरा में शिक्षा पर संकट
इस क्षेत्र का उपयोग एक वर्ष से अपशिष्ट संग्रहण केंद्र के रूप में किया जा रहा है. क्षेत्र से छोटे वाहनों से एकत्र किया गया कचरा बड़े वाहनों में ले जाया जाता है. कचरा संग्रहण केंद्र के आसपास घनी आबादी, उससे सटे मनपा और मनपा अस्पताल के कारण, नागरिकों ने मनपा से इस कचरा संग्रहण केंद्र को स्थानांतरित करने के लिए बार-बार अनुरोध किया है. हालांकि, कचरा संग्रहण केंद्र को स्थानांतरित करने के बजाय, विद्यालय को खाली करा दिया गया है और शिक्षकों और छात्रों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है.








