spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ग्रामीणों ने मिड-डे मील के लिए बगिया बनाई

– बच्चों के लिए जैविक सब्जियां उगा रहे

छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका का लोणी बुद्रुक गांव, स्कूल के बच्चों को जैविक खाना खिला रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने अलग से किचन गार्डन तैयार किया है। जिला परिषद स्कूल के बच्चों के लिए बनने वाले मिड डे मील में इसी किचन गार्डन की सब्जियां बनाई जाती हैं। गांव वाले नहीं चाहते थे कि उनके बच्चे रासायनिक खादों से उपजाई सब्जियां खाकर बीमार पड़ें या उनका बौद्धिक विकास धीमा हो। इसलिए पूरा गांव आगे आया। स्कूल में 6534 वर्ग फीट की इस बगिया की देखभाल अब गांव वाले ही कर रहे हैं। इससे बच्चों का स्वास्थ्य ही नहीं उनकी थाली का स्वाद भी बेहतर हुआ है। स्कूल में किचन गार्डन की शुरुआत गांव के उप-सरपंच गणेश इंगले ने 6 सितंबर 2025 को की थी। मिड डे मिल में किस दिन कौन सी सब्जी बनेगी इसका टाइम टेबल बना है। इसी के अनुसार, किचन गार्डन से पत्तागोभी, फूलगोभी, भिंडी, तोरई, बैंगन, मेथी, पालक तोड़कर बनाई जाती है।

Popular Articles