spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जिला अस्पताल का नेत्र रोग विभाग शुरू

– हर रोज ओपीडी में आ रहे 150 मरीज

नागपुर :- मांनकापुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में निर्मित नया नेत्र रोग विभाग तैयार हो चुका है। करीब महीनाभर पहले शुरू हुए इस विभाग की ओपीडी में हर रोज आंखों की जांच व उपचार करवाने 150 मरीज आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र व उत्तर नागपुर के मरीजों को लाभ मिलने लगा है। उपराजधानी का सबसे बड़ा सरकारी देनेत्र रोग विभाग कोराडी रोड स्थित मानकापुर के जिला अस्पताल परिसर में तैयार हो चुका है। यह स्वतंत्र नेत्र रोग विभाग है। यहां ओपीडी, शस्त्रक्रिया कक्ष, वार्ड समेत आंखों की बीमारी व उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल ओपीडी शुरू हो चुकी है। पहले यह विभाग जिला अस्पताल अंतर्गत डागा अस्पताल में था। यह नेत्र रोग विभाग काफी पुराना व कम जगह पर था। इससे मरीजों, डॉक्टरों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं डागा अस्पताल की कुछ जमीन इंदोरा-दिघोरी उड़ानपुल निर्माण कार्य के लिए हस्तांतरित की गई। इस कारण डागा व एनएचएआई के बीच एक समझौता किया गया। इसके अंतर्गत डागा के नेत्र रोग विभाग के लिए स्वतंत्र अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इमारत का निर्माण किया गया है। इसकी लागत 18 करोड़ बताई गई है। इमारत का काम पूरा हो गया है। करीब महीनाभर पहले ओपीडी शुरू की गई है।

Popular Articles