spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला

– पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त

नागपुर :- महानगर पालिका चुनाव समाप्त होते ही राज्य सरकार ने प्रशासनिक बदलाव शुरू कर दिया है। नागपुर मनपा के आयुक्त रहे डॉ. अभिजीत चौधरी का तबादला करते हुए उन्हे को पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण का नया आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं नागपुर जिलाधिकारी डॉ.विपिन इटनकर को मनपा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चौधरी का तबादला करते हुए उन्हें पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण महानगर का नया आयुक्त नियुक्त किया है। डॉ चौधरी पीएमआरडीए के आयुक्त रहे योगेश म्हसे की जगह लेंगे। वहीं सरकार ने नए आयुक्त नियुक्त होने तक नागपुर जिलाधिकारी डॉ.विपिन इटनकर को मनपा का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

ज्ञात हो कि, 2011 बैच के अधिकारी चौधरी ने 2023 में नागपुर मनपा के आयुक्त नियुक्त किये गए थे। बीते तीन वर्षों तक डॉ. अभिजीत चौधरी की अगुवाई में मनपा का कार्यभार संचालित होता रहा। प्रशासक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शहर में मूलभूत सुविधाओं और विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठे। विपक्ष और नागरिक संगठनों ने समय-समय पर कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हालांकि, दूसरी ओर शहर के परिवहन तंत्र और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए। अधोसंरचना विकास, प्रशासनिक समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई गई। इसी दौरान हाल ही में संपन्न हुए मनपा चुनाव भी उनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिन्हें प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.