spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

टूटी-फूटी सड़क से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों और विभाग की अनदेखी

– शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नाराज़गी

यासीन शेख, गोंदिया :- आमगांव क्षेत्र के ग्रामीण भाग में गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण कई बार दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आवागमन लगभग मुश्किल हो जाता है।

इस मुद्दे को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के आमगांव माजी शहर प्रमुख ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर नाराज़गी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सड़क की दयनीय हालत के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांवों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शिवसेना की ओर से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।जिसमे माजी शहर प्रमुख,बाबा राहेंगडाले मनीराम फूंडे, आनंद डोये, एकनाथ हतिमारे,और सभी ग्रामीण उपस्तिथ थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.