spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भानखेडा रोड गैंगरेप केस: पांच आरोपी पुलिस हिरासत में

नागपुर महाराष्ट्र के अमरावती शहर के भानखेडा रोड इलाके में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात भानखेडा रोड क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक अत्याचार की वारदात सामने आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 2 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी (PCR) में भेजा गया है।

इस बीच पीड़िता की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और नागरिकों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Popular Articles