नागपुर :- आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राष्टीय पेन्शन प्रणाली (NPS), सुधारित राष्ट्रीय पेन्शन प्रणाली, युनिफाईड पेन्शन स्कीम, ई टेंडरिंग आदि विषयों पर कार्यशाला का आयोजन वनमती में किया गया। इस कार्यशाला में प्रकल्प अधिकारी नितिन ईसोकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में सह संचालक लेखा व कोषागारे नागपुर के लेखाधिकारी शैलेश कोठे ने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्कीमों और योजनाओं की जानकारी वहां पर उपस्थितों को दी।इस कार्यशाला में अनुदानित आश्रम शाला, शासकीय आश्रम शाला प्रकल्प कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी तथा आदिवासी विभाग के शासकीय छात्र-छात्राओं के वस्तीगृह के गृहपाल व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना विनोद बोरघाटे ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन मिथलेश सोनकामले ने किया। सफलतार्थ सहायक प्रकल्प अधिकारी राहुल काकडे, मनोज तेलंग, आशीष कंगाली, हेमंत कोचे, सचिन मांडवगले, पंकज हुरडे,विनोद गायकवाड, अश्विन डोंगरे, उमा देशमुख आदि ने परिश्रम किया।
आदिवासी विकास विभाग में पेंशन स्कीमों पर कार्यशाला संपन्न
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.