spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सीएसआर निधि से 1० चौराहों का होगा कायाकल्प

– मनपा ने चौराहों पर लगाए ‘मिस्ट स्प्रिंकलर’

नागपुर :- उपराजधानी की भीषण गर्मी और झुलसाती धूप से नागरिकों को बचाने के लिए नागपुर महानगरपालिका (एनएमसी) ने एकअनोखी और राहत भरी पहल शुरू की है.

शहर के प्रमुख चौराहों पर अब केवल ग्रीन नेट ही नहीं, बल्कि ‘मिस्ट सिस्टम’ (स्प्रिंकलर) भी लगाए गए हैं, जो वाहन चालकों पर पानी की हल्की बौछारें छिडक़कर उन्हें ठंडक का अहसास कराएंगे.

मनपा ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) निधि के माध्यम से शहर के प्रमुख 1० चौराहों पर इस सिस्टम को लगाने का निर्णय लिया है. वर्तमान में टेलीफोन एक्सचेंज चौक और छापरू नगर चौक में यह स्प्रिंकलर काम करना शुरू कर चुके हैं. इसकेबाद जल्द ही शंकर नगर चौक, संविधान चौक और जीपीओ चौक पर भी यह मिस्ट सिस्टम स्थापित किया जाएगा.

कैसे काम करता है यह ‘मिस्ट सिस्टम’?

ऊंचाई और नोज़ल: ग्रीन नेट की बल्लियों पर जमीन से 15 फीट की ऊंचाई पर दोनों तरफ 4०-4० हाई प्रेशर नोज़ल लगाए गए हैं.

पानी की क्षमता : इस सिस्टम को 3०० लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक से जोड़ा गया है, जिसे दिन में तीन बार भरा जाता है.

24 घंटे सेवा : यह सिस्टम चौबीसों घंटे काम करता है, जिससे सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों को राहत मिलती है.

5 डिग्री तक मिलेगी राहत

अधिकारियों के अनुसार, ग्रीन नेट सूरज की सीधी तपन को कम करता है, जबकि हाई प्रेशर नोज़ल से निकलने वाली पानी की बारीक बौछारें आसपास के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट लाती हैं. श्री तालेवर ने बताया कि नागरिकों को तपती धूप से बचाने का यह मनपा द्वारा किया गया अपनी तरह का पहला और प्रभावी प्रयास है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.