– लड़कियों का फिर शानदार प्रदर्शन
नागपुर :- राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 1० वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष नागपुर जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.०7 रहा. राज्य के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.०9 प्रतिशत की तुलना में नागपुर का प्रदर्शन थोड़ा कम है.
परिणाम शुक्रवार को राज्य भर के छात्रों के लिए आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन घोषित किए गए. नागपुर मंडल में हजारों छात्रों ने कक्षा 1० वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से बड़ी संख्या में छात्र उत्तीर्ण हुए, लेकिन राज्य के कुछ अन्य मंडलों की तुलना में नागपुर का प्रदर्शन थोड़ा पीछे रहा.
कोंकण क्षेत्र ने 97.62 प्रतिशत परिणामों के साथ राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है. मुंबई (94.97 प्रश) और कोल्हापुर (95.47 प्रश) क्षेत्रों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा. तुलनात्मक रूप से, नागपुर क्षेत्र का 89.०7 प्रतिशत परिणाम औसत माना जाता है.![]()
राज्य के बाकी हिस्सों की तरह, नागपुर में भी लड़कियों ने लडक़ों से बेहतर प्रदर्शन किया है. समग्र परिणामों में लड़कियों की उच्च उत्तीर्ण दर की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है. छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन – परिणाम घोषित होते ही नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छात्रों के बीच उत्साह का माहौल छा गया. कई छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की, जबकि कुछ स्थानों पर परिणाम उम्मीद से कम आने पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुल मिलाकर, नागपुर के कक्षा 1० वीं के परिणाम संतोषजनक हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि राज्य के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विभागों की तुलना में अभी भी सुधार की गुंजाइश है.
नागपुर विभाग में कुल 1,47,783 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1,31,645 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए.
इस प्रकार विभाग का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.०7 रहा. जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो नागपुर जिला 93.44 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि 82.18 प्रतिशत के साथ गडचिरोली जिला सबसे पीछे रहा.
नागपुर में कुल 14 हजार 794 लडक़े और 15,145 लड़कियों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 13,958 लडक़े और 14,781 लड़कियां उत्तीर्ण हुई. जिससे लगभग 95.99 प्रतिशत परिणाम रहा. यह परिणाम नागपुर जिले में अव्वल है. हिंगणा तहसील ने 95.44 प्रश परिणाम सहित अपनी गुणवत्ता याबित की है. यहां 2,786 विद्यार्थियों में से 2,659 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है. भिवापुर तहसील का परिणाम 91.88 प्रश रहा. कामठी का 92.88, पारशिवनी का 92.36, काटोल 91.27 और उमरेड 9०.9० प्रतिशत परिणाम रहा. सावनेर का 9०.46 प्रश, कुही 89.74, मौदा 88.83, रामटेक 87.23, कलमेश्वर 85.52 और नरखेड 84.8० प्रतिशत रहा.
नागपुर के अलावा भंडारा जिले का 85.78 प्रश, चंद्रपुर 87.55 प्रश, वर्धा 87.24 प्रश, गड़चिरोली 82.18 प्रश और गोंदिया 87.58 प्रश रहा.
शांति विद्या भवन, डिगडोह हिंगना स्कूल के लगातार 1०० प्रश परिणाम घोषित किए गए. हिंदी माध्यम का परिणाम 92 प्रश रहा, जिसमें 5 छात्रों ने विशिष्टता और 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की. संस्था के अध्यक्ष दिलीप पनकुले ने छात्रों को बधाई दी. छात्रों ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों को धन्यवाद दिया.
कामठी के सेठ रामनाथ लोईया स्कूल का कक्षा 1० वीं का छात्र अंशुल विलास बांगरे ने 86 प्रतिशत अंक लेकर सफलता हासिल की. उसे हिंदी में 88, मराठी में 78, अंग्रेजी में 76, गणित में 93, विज्ञान में 83 और सोशल साइंस में 88 अंक मिले. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है.