नागपुर :- डागा स्मृति सरकारी महिला अस्पताल में बुधवार को नर्स की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से शॉर्ट सर्किट से से धुएं धुएं का का गुबार निकलना लगा और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई, एक नर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मेन स्विच बंद किया और अन्य नर्सों की मदद से 10 नवजात शिशुओं को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जिससे नवजात बाल-बाल बच गए. शॉट सर्किट से आग लगने के बाद धुंआ उठा, फिर भी अस्पताल प्रशासन आग नहीं लगने की बात कर रहा है.
डागा अस्पताल में 13 मई की सुबह करीब 9:45 बजे एसएनसीयू मैं 36 नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था. अचानक एक स्विच घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई.
आग नहीं, शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं एसएनसीयू में आग नहीं लगी थी, बल्कि शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकला था. इसलिए हमने तुरंत 10 ब्रच्चों को वहां से हटाया और सभी सुरक्षित हैं. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.
बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही पलों में वार्ड धुएं से भर गया. 2021 में भंडारा जिला अस्पताल में हुई दर्दनाक घटना की यादें लोगों की आंखों के सामने ताजा हो गई. लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद नर्स रोशनी ने साहस और मानवता का परिचय दिया. अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने तुरंत मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी. अन्य नर्सों ने भी बिना समय गंवाए वार्मर में रखे 10 नवजात शिशुओं को बचाया .