अमरावती :- शहर के खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुरा परिसर में रविवार रात 11 बजे एक इंस्टाग्राम रील के विवाद में तेजस श्रीकृष्ण बिलबिले (25) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका मित्र कार्तिक दिगंबर बोरोडे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रात में आकाश राजू बेलसरे, वैभव राजू बेलसरे और उनके पिता राजू उत्तमराव बेलसरे निवासी खोलापुरी गेट को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि तीनों ने कार्तिक पर हमला कर दिया। तेजस जब बीचबचाव करने लगा तो आकाश ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर वार लगते ही तेजस खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद कार्तिक पर भी चाकू से हमला किया गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी भाग निकले। नागरिकों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक तेजस बिलबिले पेशे से इलेक्ट्रिक फिटिंग का ठेका कार्य करता था। उसका मित्र कार्तिक बोरोडे भी उसी के साथ काम करता था।
दोस्त को बचाने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.