spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

– बाइक से आए थे हमलावर

नोएडा :- ग्रेटर नोएडा में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां ड्यूटी पर जा रहे एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों की तलाश के लिए दो स्पेशल टीमें बनाई गई हैं.

यह वारदात ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव की है. वैदपुरा गांव का युवक रोज की तरह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था. जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए.

घटना में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही इकोटेक थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने घटना को लेकर दो टीमों का गठन किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

Popular Articles