spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ग्वालियर :- ग्वालियर में 9 वीं की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और उसके बाद शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिंड जिले के मौ निवासी 15 साल की छात्रा से यह वारदात उसके प्रेमी और 2 दोस्तों (अरुण व गौरव कुशवाहा) ने ही की। पुलिस ने तीनों आरोपियों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोस के गांव में रहने वाला रामू गुर्जर छात्रा को 28 मई को घर से भगाकर 61 किमी दूर ग्वालियर लाया। इसके बाद अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा को गुप्तेश्वर पहाड़ी पर ले गया। यहां तीनों ने शराब पी। इसके बाद आरोपी रामू और उसके दोस्त ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो गुस्साए युवकों ने पहले तो उसे पीटा। फिर दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद तीनों भाग गए। रात 11:30 बजे घटना को अंजाम दिया। नशा उतरने के बाद युवकों को लगा कि सबको पता चल जाएगा। फिर सबूत मिटाने तीनों 29 मई को पेट्रोल लेकर आए और छात्रा को जला दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मौ थाना पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी की जांच में रामू गुर्जर को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल लिया।

Popular Articles