नागपुर :- स्वरधारा परिवार, नागपुर द्वारा सदाबहार फिल्मी गीतों पर आधारित विशेष संगीत कार्यक्रम “मेरे महबूब न जा…” का आयोजन शनिवार, 13 जून 2026 को शाम 6 बजे किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सीताबर्डी स्थित ‘उत्कर्ष’ हिंदी मोर भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इस संगीतमय आयोजन की संकल्पना एवं संयोजन वरिष्ठ गायक चंद्रशेखर तासगांवकर द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक- गायिकाओं का समूह पुराने और लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम में श्रीकांत पैठणकर, चेतन एलकुंचवार, शेखर जोगवार, श्रद्धा डाऊ, रोहिणी पाटणकर, मानसी बढे तथा शालिनी शुल्ला अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम के निर्देशक अशोककुमार गांधी तथा तकनीकी सहयोग संजय कुलकर्णी द्वारा प्रदान किया जा रहा है। स्वरधारा परिवार ने नागपुर के संगीत प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय संध्या का आनंद लेने की अपील की है। कार्यक्रम में सदाबहार गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं को सुनहरे फिल्मी संगीत के दौर की यादें ताज़ा करने का अवसर मिलेगा।








