– नकदी और सोने के जेवरात लेकर फरार हुआ चोर
नागपुर :- नंदनवन थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, न्यू डायमंड नगर, साईं मंदिर के पास, खरबी रोड निवासी संदीप बापुराव केचे के घर में उनकी भतीजी के हल्दी समारोह का आयोजन था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार सो गया। बताया गया है कि समारोह के बाद परिवार की महिला सदस्य ने अपने सोने के आभूषण और 22 हजार रुपये नकद अलमारी में रख दिए थे। देर रात करीब 2.30 बजे से 4.30 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसा और बेडरूम की अलमारी से नकदी सहित विभिन्न सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित की शिकायत पर नंदनवन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।




