spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पुल बहने से 7 गांवों का संपर्क टूटा

– लगातार बारिश से ढहा, मार्ग पर यातायात ठप

मौदा :- मौदा तहसील में लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण खापरखेडा (तेली) से पारडी खुर्द के बीच नाले पर बनाया गया वैकल्पिक पुल बुधवार को बह गया। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अरोली-पारडीकला-निमखेडा-भेंडाला-आजनगांव-मौदा मार्ग का पिछले एक वर्ष से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान खापरखेडा (तेली) और पारडी खुर्द के बीच नाले पर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए अस्थायी वैकल्पिक पुल बनाया गया था।पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मौदा तहसील के नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। बुधवार को तेज बहाव के चलते नाले पर बना वैकल्पिक पुल पानी में बह गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग का उपयोग न करने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पुल बहने के कारण आसपास के गांवों के लोगों और वाहन चालकों को फिलहाल काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Popular Articles