spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नागपुर :- हिंगना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे शिकायतकर्ता चिखला, पोस्ट बादलपार, जि. सिवनी, मध्यप्रदेश निवासी देव सिंह मुखलाल इनवाती (27), अपने मित्र वार्ड क्रमांक 2, डोंगरगांव, हिंगना, नागपुर निवासी शंकर देवराव ठाकरे (35) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। दोनों गौसी मानापुर गांव के पास वर्धा रोड से सर्विस रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात ट्रक चालक ने तेज गति, लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। टक्कर में शिकायतकर्ता घायल हो गया, जबकि उसके मित्र शंकर ठाकरे के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर हिंगना पुलिस थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Popular Articles