spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कवडस के पास ट्रक पलटा, बची जान

– राजस्थान से नागपुर जाते समय हुआ हादसा

सावनेर :- सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के कवडस के पास रविवार देर रात करीब 1.30 बजे राजस्थान से नागपुर की ओर जा रहा एक ट्रक पलट गया। हादसे में सौभाग्य से किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक पलटने के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक आरजे 50/ जीबी 0603 राजस्थान से नागपुर की ओर जा रहा था। कवडस के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना रोहित कश्यप ने सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड को दी। जानकारी मिलते ही हितज्योति आधार फाउंडेशन की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की जानकारी सावनेर पुलिस थाना की पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को दी गई। सूचना मिलते ही सावनेर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक के सड़क पर पलटने से यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। इस दौरान पीएसआई उमेश मेश्राम, रोशन कालेे, अमित उमाटे, संजय शेंद्रे और हेमराज मुलेे ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, हितज्योति आधार फाउंडेशन की ओर से रोहित कश्यप, हितेश बंसोड, शिवा मोरे और शुभम लोधी सहित टीम के सदस्यों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की। मध्यरात्रि का समय होने के बावजूद पुलिस और हितज्योति की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते यातायात व्यवस्था बहाल किए जाने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Popular Articles