spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शतरंज: तुमसर में रामटेक के खिलाड़ियों का डंका

– ओम बावनकर ने ओपन वर्ग में हासिल किया उप विजेता स्थान

रामटेक :- तुमसर में आयोजित खुली शतरंज प्रतियोगिता में रामटेक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में रामटेक से करीब 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्राप्त किए।

ओपन वर्ग की रोमांचक प्रतियोगिता में रामटेक के ओम बावनकर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का स्थान हासिल किया। वहीं, 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में सोहेल शेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रामटेक से शामिल सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। खिलाड़ियों को शतरंज के लिए पिछले करीब 15 वर्षों से प्रोत्साहित करने वाले प्रताप येरपुडे सर का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, एकाग्रता और रणनीतिक सोच के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों का रामटेक के विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने अभिनंदन और कौतुक किया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रताप येरपुडे सर और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया।

Popular Articles