नागपुर :- हिंगना रोड स्थित ट्रैक्टर कंपनी के पीछे हाथ में लोहे का कोयता लेकर नागरिकों को बेवजह गाली-गलौज और धमकाने वाले एक युवक को एमआईडीसी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे की गई।
एमआईडीसी पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हिंगना रोड स्थित ट्रैक्टर कंपनी के पीछे एक व्यक्ति नागरिकों को बेवजह गाली-गलौज करते हुए धमका रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मिली जानकारी के अनुसार हुलिए से मेल खाता एक व्यक्ति हाथ में लोहे का कोयता लेकर दहशत फैलाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम तौसीफ मंसुरी शेख चांद मंसुरी (30) बताया। वह मूल रूप से मेहरखेड़ी, तह.किवलारी, जि.शिवनी, मध्य प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में भीमनगर, पानी की टंकी के पास, हिंगना रोड, नागपुर में रहता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का कोयता, जिसकी अनुमानित कीमत 300 रुपये है, बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से कोयता लेकर दहशत फैला रहा था। इस मामले मे शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।





