– रजा टाउन व जगदंबा नगर से मुहिम का आगाज
नागपुर :- कामठी तहसील के अंतर्गत गट ग्राम पंचायत कवठा-म्हसाला क्षेत्र में पौधारोपण अभियान की शुरुआत रजा टाउन और जगदंबा नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों से की गई। पौधारोपण अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। आगामी चरण में म्हसाला, कवठा, गोविंदगढ़ और टोली स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पौधारोपण किया जाएगा।
पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत से पहले क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का पूजन किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों और ग्रामवासियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अल्का खंते, पर्यवेक्षिका वैशाली खोत, तेजस्विनी गणवीर और तेजल रच्छोरे उपस्थित रहीं। गट ग्राम पंचायत कवठा-म्हसाला के सरपंच निलेश डफरे, उप सरपंच रविंद्र कुहीटे, सदस्य शाबान सिद्दीकी तथा सामाजिक कार्यकर्ता नाना इंगले और गोलू ईरखेड़े ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविकाएं निशा खैरो, सुष्मिता अधिकारी, संचिता शास्त्री, सपना वरठी, वैशाली देऊलकर और किरण ईरखेड़े तथा सहायिकाएं कल्याणी कापसे, सलोनी यादव, निशा वाघधरे, सुनीता कुंभरे, रेखा माकडे और कल्याणी कुहीटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।





