spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गर्भपात के बाद भ्रूण को बाथरूम की खिड़की से फेंका

– कोराडी पुलिस ने किया 22 वर्षीय युवती पर मामला दर्ज

नागपुर :- कोराडी थाना क्षेत्र में गर्भपात के बाद करीब तीन माह के भ्रूण को बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, युवती रविवार सुबह अपनी मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। घर लौटने के कुछ समय बाद उसके पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद वह बाथरूम में गई, जहां उसका गर्भपात हो गया। बताया जा रहा है कि युवती ने अपनी गर्भावस्था परिवार से छिपाकर रखी थी। गर्भपात के बाद घबराहट में युवती ने करीब तीन माह के भ्रूण को बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोराडी पुलिस के बीट मार्शल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सबूत जुटाए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की गर्भावस्था किन परिस्थितियों में हुई और उससे कथित रूप से संबंध रखने वाला युवक कौन है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गर्भपात स्वाभाविक रूप से हुआ था या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। मामले में मेडिकल और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.