spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हादसा : अनियंत्रित कार ने मारी 3 पलटी

नागपुर :- मिहान क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को भी इसी तरह का हादसा सामने आया। मार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार कार क्र. एमएच-31/डीएक्स-3904 अनियंत्रित हो गई। कार तीन बार पलटी खाते हुए एक अन्य कार और युवक से जा टकराई। इस कारण दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, एक युवक जख्मी हो गया। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार परिवार की धड़कनें बढ़ गई। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Popular Articles