spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वाहन चोर ‘लकी’ गिरफ्तार

– कलमना पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की बाइक बरामद

नागपुर :- वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलमना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बड़ा ताजबाग, सक्करदरा निवासी दशरथ उर्फ लकी बुद्धलाल साखरे (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता शाम करीब 6 बजे बाइक क्रमांक एमएच-49/बीएल-1359 से शुक्ला लॉन के पास से गुजर रहा था। उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और लघुशंका के लिए कुछ दूर गया। इसी दौरान मौके की ताक में बैठे चोर ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली।

शिकायत मिलने के बाद कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दशरथ उर्फ लकी साखरे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शुक्ला लॉन के पास से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Popular Articles