spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कन्हान थाने में देर रात दो गुट भिड़े

– प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की जानकारी, महिला थानेदार के गिरने की भी चर्चा

नागपुर/कन्हान :-  कन्हान पुलिस थाने के परिसर में सोमवार, 12 अक्टूबर की रात करीब 7.30 बजे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने की घटना सामने आई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ। पुलिस थाने के परिसर में ही हंगामा होने से इलाके में हलचल मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कामठी निवासी युवती के परिजनों और कन्हान निवासी युवक के परिजनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों गुटों के लोगों को शांत कराने के प्रयास के दौरान महिला थानेदार के नीचे गिरने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कई घंटे बाद भी मंगलवार, 13 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे तक दोनों गुटों के लोग पुलिस थाने में मौजूद बताए गए। थानेदार, स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों के भी थाने में उपस्थित रहने की जानकारी मिली है।

थाने के परिसर में मारपीट से उठे सवाल

नागरिकों के बीच विवाद सुलझाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। ऐसे में पुलिस थाने के परिसर में ही दो गुटों के बीच मारपीट होने की घटना से कई सवाल उठ रहे हैं।

मारपीट में कितने लोग शामिल थे, किसी को चोट आई या नहीं और पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की वास्तविक स्थिति और पुलिस की आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Popular Articles