– स्नातक चुनाव : जिला प्रशासन का फैसला
नागपुर :- नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने ड्राय डे घोषित किया है। इसके तहत जिले में 21 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 23 अक्टूबर को मतदान समाप्त होने तक तथा 27 अक्टूबर को मतगणना पूरी होने तक सभी शराब बिक्री दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(सी) के तहत निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली सभी अधिकृत और संचालित शराब बिक्री दुकानों पर यह आदेश लागू रहेगा। नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश और संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।








