spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दिवाली में हवाई किरायों का ‘धमाका’

– मुंबई-नागपुर का टिकट 22,800 रु.पार,रेलवे में सीटें फुल

नागपुर :- दिवाली के दौरान नागपुर आने वाले यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। प्रमुख शहरों से नागपुर आने वाली उड़ानों का किराया 12 हजार से 22 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई-नागपुर मार्ग पर टिकट का दाम 22,800 रुपये तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। त्योहार के दौरान बढ़ती मांग और सीमित सीटों के कारण हवाई किरायों में भारी उछाल आया है।

सामान्य दिनों में मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली से नागपुर आने के लिए आमतौर पर 6 से 8 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, दिवाली के दौरान किराया दोगुने से लेकर तीन गुने तक पहुंचने से यात्रियों का बजट बिगड़ गया है। रेलवे में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होने के कारण कई यात्रियों को महंगे हवाई सफर का विकल्प चुनना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों पर आर्थिक बोझ

नागपुर के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए और नौकरीपेशा लोग रोजगार के सिलसिले में मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद जैसे महानगरों में रहते हैं। दिवाली की छुट्टियों में ये लोग घर लौटते हैं। हालांकि, रेल टिकटों की अनुपलब्धता और हवाई किरायों में भारी वृद्धि के कारण उनके लिए घर पहुंचना महंगा साबित हो रहा है।

सुबह और शाम की उड़ानों के किराये में बड़ा अंतर

हवाई किराया यात्रा की तारीख, उड़ान के समय, एयरलाइन और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। जानकारी के अनुसार, सुबह और शाम की उड़ानों के किराये में भी 9 हजार रुपये तक का अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग एयरलाइंस और उड़ानों के किरायों की तुलना करने की सलाह दी जा रही है।

प्रमुख मार्गों पर हवाई किराये की स्थिति

मार्ग अनुमानित किराया

@ मुंबई-नागपुर 15,200 से 22,800 रु.

@ पुणे-नागपुर 12,000 से 15,000 रु.

@ बेंगलुरु-नागपुर 15,000 से 18,000 रु.

@ हैदराबाद-नागपुर 13,000 से 17,000 रु.

@ दिल्ली-नागपुर लगभग 17,000 रुपये

Popular Articles