सचिन चौरसिया, रामटेक :- रामटेक स्थित किट्स इंजीनियरिंग कॉलेज की पूर्व छात्रा और वर्धा स्थित बजाज इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर शीतल मधुकर पराते को भोपाल स्थित व्हीआईटी द्वारा आचार्य उपाधि से सम्मानित किया गया। ‘सुरक्षा-महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए एआई फ्रेमवर्क: स्वायत्त वाहनों के लिए मजबूत धारणा और व्याख्या योग्य सुरक्षा पैच सत्यापन’ विषय पर उनके द्वारा प्रस्तुत शोधप्रबंध विशेष रूप से उल्लेखनीय था। इस शोध का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से स्वायत्त वाहनों की सुरक्षा बढ़ाना और कंप्यूटर प्रणालियों में सुरक्षा सुधारों को अधिक विश्वसनीय बनाना था। इस शोध में उन्हें डॉ. जैस्मीन सेल्वकुमारी जेया के मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शीतल पराते अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और संस्थान को देती हैं।








