spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कल शहर में ‘यूनिटी मैराथन रन’

– मुख्यमंत्री और गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी

नागपुर :- लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका की ओर से शनिवार, 31 अक्टूबर को ‘यूनिटी मैराथन रन’ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6 बजे लकड़गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान (कच्छीविसा) से मैराथन की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मैराथन में 21 किमी ओपन, 10 किमी पुरुष एवं महिला ओपन, 5.3 किमी महिला ओपन, 5.3 किमी अंडर-16 बालक, 2.5 किमी अंडर-16 बालिका तथा सभी नागरिकों के लिए 2.3 किमी की दौड़ आयोजित की जाएगी।

11 लाख रुपये के पुरस्कार

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए कुल 11 लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा पहले 5,000 धावकों को पदक तथा सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

Popular Articles