spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

धरमपेठ जोन में फुटपाथ से हटाए गए 25 लोग

– मनपा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 15 महिलाएं और 10 पुरुष स्थानांतरित

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका के धरमपेठ जोन क्रमांक-2 और शहर पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाकर प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को हटाया। इस दौरान 15 महिलाओं और 10 पुरुषों सहित कुल 25 लोगों को एनजीओ में स्थानांतरित किया गया। उनके बर्तन, कपड़े और अन्य सामान जब्त किए गए। यह कार्रवाई वैरायटी चौक से झांसी रानी चौक, पंचशील चौक, यशवंत स्टेडियम और मुंजे चौक तक की गई। प्रशासन के अनुसार, अभियान के बाद संबंधित मार्गों के फुटपाथ और मुख्य सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

यह अभियान मनपा आयुक्त, नागपुर पुलिस आयुक्त और उपायुक्त (यातायात) के मार्गदर्शन में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम, अतिक्रमण उन्मूलन दल तथा एनडीएस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात की परेशानी से राहत दिलाना तथा फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए खाली कराना है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Popular Articles