Home Latest News सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन के पास एमडी ड्रग्स के साथ मिला आरोपी

सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन के पास एमडी ड्रग्स के साथ मिला आरोपी

0

<p><strong>&&num;8211&semi; नाबालिग भी मिला साथ&comma;1&period;25 लाख रुपये का माल जब्त<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 11 ग्राम एमडी पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान न्यू निलडोह&comma; एमआईडीसी निवासी अक्षय चंद्रशेखर यावलकर &lpar;29&rpar; के रूप में हुई है। उसके साथ एक नाबालिग बालक भी मिला&comma; जिसे पूछताछ के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 24 सितंबर की रात करीब 2&period;10 बजे क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सुभाषनगर मेट्रो स्टेशन से हिंगना टी-पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक एक्टिवा पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। संदेह के आधार पर एनडीपीएस कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी में अक्षय के पैंट की जेब से जिपलॉक पन्नी में 11 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने एमडी&comma; दो मोबाइल फोन और एक्टिवा क्रमांक एमएच-31&sol; जीसी-5830&comma; कुल करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का माल जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और नाबालिग यह एमडी महाजनवाड़ी निवासी फारूख शेख &lpar;20&rpar; से बिक्री के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने अक्षय को आगे की कार्रवाई के लिए प्रतापनगर पुलिस के हवाले कर दिया है&comma; जबकि फरार फारूख शेख की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version