Home Latest News शुरू होते ही किशोर को निगल गया दिघोरी फ्लाईओवर

शुरू होते ही किशोर को निगल गया दिघोरी फ्लाईओवर

0

<p><strong>&&num;8211&semi; दर्दनाक हादसा&colon; बुलेट की टक्कर से 13 वर्षीय साइकिल सवार की मौत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>इंदौरा-दिघोरी फ्लाईओवर शुरू होने के महज पांच दिन बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुरुवार रात बड़ा ताजबाग परिसर के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार 13 वर्षीय काशिफ जावेद सिद्दीकी को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल काशिफ की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बुलेट चालक विजय तिड़के भी घायल हुआ है।<&sol;p>&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; पंचवटी आश्रम के पास आदर्श नगर निवासी काशिफ जावेद सिद्दीकी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ रात में साइकिल से घूमने निकला था। रात करीब 10&period;30 बजे वह एसबीआई बैंक दिघोरी से भांडेप्लॉट की ओर जाने वाले फ्लाईओवर से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बुलेट क्रमांक एमएच-49&sol;सीएन-5336 के चालक विजय तिड़के ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए काशिफ की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काशिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। काशिफ को पहले यश अस्पताल और बाद में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया&comma; जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा आफताब अहमद सिद्दीकी की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने बुलेट चालक विजय तिड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106&lpar;1&rpar;&comma; 281&comma; 125&lpar;बी&rpar; और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उपनिरीक्षक कुणाल दिघावकर मामले की जांच कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Exit mobile version