spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक आज से

– आधी आबादी से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन

तिरंतरमपुरम :- केरल के कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की दो दिवसीय बैठक छह जुलाई से शुरू होगी। ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण और महिला नेतृत्व वाले विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एकसाथ आएंगे। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस बैठक के बाद 8-9 जुलाई को होने वाली ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए एक मजबूत आधार तैयार होने की उम्मीद है, जो व्यावहारिक सहयोग और महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति ब्रिक्स सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। 11 देश करेंगे सहभागिता…ब्रिक्स में भारत, ब्राजील, चीन और रूस के साथ 11 देश शामिल हैं। ये देश मिलकर वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। यह समूह वैश्विक आबादी के लगभग 49.5 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

अब सूची में 1 करोड़ 60 लाख 19 हजार 176 पुरुष, 1 करोड़ 53 लाख 65 हजार 83 महिला और 2,775 थर्ड जेंडर के मतदाता दर्ज हैं। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुल 20,12,557 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से हटाए गए। इनमें 10.07 लाख मतदाता स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण हटाए गए। जबकि 1.58 लाख नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण होने के कारण हटाए गए। वहीं, 14 हजार मतदाताओं ने निर्धारित प्रपत्र जमा नहीं किया। मसौदा मतदाता सूची पर आपत्तियां और दावे दर्ज कराने के लिए मतदाताओं को 4 अगस्त तक एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता सूची से हटाए गए 20 लाख से अधिक नाम

ओडिशा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से 20 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस गोपालन ने रविवार को बताया कि संशोधित मसौदा मतदाता सूची में अब 3 करोड़ 13 लाख 87 हजार 34 मतदाता शामिल हैं। एसआईआर शुरू होने के समय राज्य में 3.33 करोड़ मतदाता थे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.