spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आज से तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है। इसके साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, व्यापार, साइबर सुरक्षा, नई तकनीकों और रक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भारत की एक्ट ईस्ट नीति को नई धार देना भी है।

इंडोनेशिया ने भारत के लिए महत्‍वपूर्ण मलक्‍का जलडमरू क्षेत्र की सुरक्षा और स्‍थि‍रता में हमेशा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह क्षेत्र केवल भारत के लिए नहीं, बल्‍कि पूरी वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के लिए महत्‍वपूर्ण है। यात्रा के तीसरे चरण में मोदी 10 और 11 जुलाई को न्‍यूजीलैंड में होंगे। वे न्‍यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं की बातचीत में द्वि‍पक्षीय संबंधों की समीक्षा होगी। पिछले दो वर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्‍य तथा रक्षा क्षेत्र में संबंध और मजबूत हुए हैं। पिछले चालीस वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्‍यूजीलैंड यात्रा होगी। श्री मोदी वहां उद्योग जगत और खेल जगत प्रमुखों से भी बातचीत करेंगे। न्यूजीलैंड में वे भारतवंशियों को भी संबोधित करेंगे।

ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री आठ जुलाई को ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचेंगे। वे प्रधानमंत्री एंथनी एल्‍बनीज के साथ भारत-ऑस्‍ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। श्री मोदी भारत और ऑस्‍ट्रेलिया मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फोरम में दोनों देशों के उद्योग प्रमुखों को संबोधित करेंगे। वे ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

Popular Articles